MA4 economic system
जब से अर्थशास्त्र विषय का उपयुक्त रूप से अध्ययन प्रारंभ हुआ है और आज के समय तक हमें तीन प्रकार की अर्थव्यवस्था दिखाई पड़ती है 1.पूंजीवादी अर्थव्यवस्था 2.साम्यवादी अर्थव्यवस्था 3.मिश्रित अर्थव्यवस्था 1. पूंजीवादी अर्थव्यवस्था की जड़ें आर्थिक स्वतंत्रता पर आधारित हैं जिसके अंतर्गत व्यक्ति के आर्थिक क्रियाओं पर सरकारी हस्तक्षेप का अभाव पाया जाता है इस विचारधारा के प्रमुख समर्थक अर्थशास्त्री एडम स्मिथ डेविड रिकार्डो और माल्थस रहे हैं एडम स्मिथ व्यक्ति की स्वतंत्रता और उसके आर्थिक क्रियाकलापों में सरकार द्वारा किसी प्रकार का हस्तक्षेप अस्वीकार करते थे उनके अनुसार मनुष्य के अंदर आर्थिक संपत्ति अर्जित करने की एक नैसर्गिक प्रवृत्ति होती है जो कि आर्थिक विकास के लिए बहुत उपयोगी होता है किंतु एडम स्मिथ में कुछ ऐसे उद्योगों पर सरकारी नियंत्रण की भी वकालत की है जो की रक्षा से संबंधित हो इन अर्थशास्त्रियों के विचारों की कारण अमेरिका का स्वतंत्रता आंदोलन फ्रांस की क्रांति और उसी समय औद्योगिक क्रांति का जन्म हुआ औद्योगिक क्रांति के कारण यूरोप के लोगों के आर्थिक सामाजिक और...


